Big News शिव पूरी से ऊपर फंसे ट्रैकर्सों को SDRF पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।

695
Voice of Uttarakhand

टिहरी – आज पुलिस चौकी ब्यासी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि शिवपुरी के ऊपर 03 ट्रैकर्स फंसे है, जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि 03 ट्रैकर्स होटल से ट्रैकिंग करने हेतु रात्रि को शिव पूरी से ऊपर पहाड़ी पर गए थे, जो रास्ता भटक गए।जिसमे से 02 बमुश्किल रास्ता खोजते हुए नीचे आ गए थे,परन्तु एक ट्रैकर मार्ग से विचलित होकर भटक गया था।

Also Read....  गैरसैंण में एक वर्ष में दो विधानसभा सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक : मुख्यमंत्री

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 06 घण्टे की सर्चिंग के उपरांत उक्त ट्रैकर पर्व गर्ग पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ उम्र 23 वर्ष को ढूंढ़ लिया। उक्त ट्रेकर चलने में असमर्थ था। SDRF टीम द्वारा पिग्गी बैग मेथड अपनाकर लम्बे व कठिन मार्ग पर घायल ट्रेकर को पीठ पर उठा घने जंगल से रेस्क्यू कर सकुशल मुख्य मार्ग तक लाया गया ।

Also Read....  गैरसैंण में एक वर्ष में दो विधानसभा सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक : मुख्यमंत्री