पैसिफिक मॉल के ‘स्प्रिट ऑफ देहरादून’ का जश्न मनाने के लिये लगभग 200 साइकिल चालकों ने भाग लिया।

606
Voice of Uttarakhand

देहरादून। पैसिफिक मॉल ने ‘राइडिंग फॉर दून’ साइकिल रैली का आयोजन किया। राइड के दूसरे सीजन को पैसिफिक मॉल्स ने राइजिंग राइडर्स साइक्लिंग क्लब और इवेंट पार्टनर्स वोक्सवैगन कार्स, अर्बन बाय, एसआरईडी, कैफे चेन्नई, थ्रिल जोन, अमृतसरी एक्सप्रेस और फंकी आइलैंड के सहयोग से आयोजित किया।

इस आयोजन में देहरादून के कई साइकिल सवार समूहों ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया। हाई स्पेंडर ने विशेष अतिथि के रूप में सुबह करीब साढ़े सात बजे साइकल सवारों को झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी साइकल सवारों ने ब्रांडेड जर्सी पहनी हुई थी जिसपर लिखा हुआ था ‘राइडिंग फॉर दून’।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पैसिफिक ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा, हमें देहरादून शहर के लिए इस तरह का आयोजन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह हमें बहुत प्रोत्साहित करता है कि हम इतनी बडी संख्या में मौजूद लोगों के बीच इस कार्यक्रम की मेजबानी करने में सफल हुए। हमने आज इस दिन को ’स्प्रिट ऑफ देहरादून’ का जश्न मनाने के लिए चुना था और हम इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी भागीदारों को धन्यवाद देते हैं।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राइजिंग राइडर्स के सह-संस्थापक हर्षप्रीत अरोड़ा और श्रीराम पीएम मोंगा ने कहा की इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहयोग करना है। राइजिंग राइडर्स का मानना है कि साइकिलिंग परिवहन का एक स्वच्छ और हरित साधन है जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से से फिट रखने में भी मदद करता है।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश