बड़ी खबर टिहरी – ब्यासी 01 किमी0 दूर खाई में गिरा वाहन SDRF ने किया सफल रेस्क्यू।

426

*टिहरी – ब्यासी 01 किमी0 दूर खाई में गिरा वाहन एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।*

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी से 1 किलोमीटर आगे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

Also Read....  कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में मजबूत डायग्नोस्टिक क्षमताओं के माध्यम से देखभाल में विश्वास का निर्माण

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक था जिसमें 02 लोग सवार थे, ब्यासी से 01 किमी0 दूर वाहन के अनियंत्रित होने पर वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे से 01 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। व ड्राईवर अपना वाहन छोड़कर भाग गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षा बन्धन की दी शुभकामनाएं

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई व उक्त व्यक्ति को रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स अस्पताल भेजा गया।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी