देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को

24
Voice of Uttarakhand

– जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

देहरादून,  – जनपद देहरादून में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन 12 अक्टूबर को, नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को तथा नाम वापसी 14 अक्टूबर को होगी। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 को संपन्न कराई जाएगी।

Also Read....  श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक नामांकन किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। अभ्यर्थी 14 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 अक्टूबर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद इसी दिन अपराह्न 3 बजे से मतगणना प्रारंभ होकर कार्य समाप्ति तक चलेगी। मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियमानुसार निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला पंचायत मुख्यालय, संबंधित कार्यालयों तथा नगरीय निकायों के सूचना पट्टों पर सार्वजनिक सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया है, ताकि निर्वाचन से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंच सके।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

निर्वाचन प्रक्रिया उत्तराखंड जिला योजना समिति अधिनियम, 2007 तथा जिला योजना समिति नियमावली, 2010 के प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।