वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ की कार्रवाई।

398

उत्तरकाशी : बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी को निर्देशित किया था।

Also Read....  बिग ब्रेकिंग न्यूज़ डीएम के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त; 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज

जाँच में कानि0 113 ना0पु0 अंकुर चौधरी, थाना बड़कोट का होना पाया गया है, जिसको तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। चाराधाम यात्रा के दौरान पुलिस “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य कर रही है।

Also Read....  यात्री धामों की स्वच्छता का ध्यान रखें: महाराज

यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Also Read....  श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली

LEAVE A REPLY