वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ की कार्रवाई।

440
Voice of Uttarakhand

उत्तरकाशी : बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी को निर्देशित किया था।

Also Read....  धर्मपुर विधानसभा में SIR के तहत लगभग 57 हजार वोट कटने का दावा, लोकतांत्रिक अधिकारों पर उठे गंभीर सवाल : डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

जाँच में कानि0 113 ना0पु0 अंकुर चौधरी, थाना बड़कोट का होना पाया गया है, जिसको तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। चाराधाम यात्रा के दौरान पुलिस “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य कर रही है।

Also Read....  कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री

यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Also Read....  उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ