उत्तरकाशी, धोतरी रोतलधार नामक स्थान पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF टीम ने किया शवों को बरामद।

382

Uttarkashi –   जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक : देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 03 स्थानीय युवक सवार थे। धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास स्कूटी अनियंत्रित होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे तीनों युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

एसडीआरएफ टीम द्वारा 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त तीनों शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया व उसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि में भक्ति शक्ति एवं आत्मा विश्वास की नौ दिवसीय यात्रा

LEAVE A REPLY