ब्रेकिंग न्यूज़ PWD तिराहा, ऋषिकेश में बस दुर्घटना, बाल-बाल बचे 60 से 65 यात्री, SDRF द्वारा घायलों को दिया गया प्राथमिक उपचार ।

435
Voice of Uttarakhand

Rishikesh – आज दिनाँक 28 जुलाई 2022 को थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस PWD तिराहे के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड पर पलट गई है जिसमे लगभग 60 से 65 यात्री सवार है।

Also Read....  लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मानः डीएम

उक्त डबल डेकर बस (UP 54 T 8131) जिसमे सवार व्यक्ति उत्तरप्रदेश से आये हुए थे, अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गई थी, तथा उसमें सवार यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे। बस को जेसीबी की सहायता से सीधा किया जा सका। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया गया।

Also Read....  पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण