पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

344

देहरादून-  पंजाब नैशनल बैंक, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत आयोजित “एग्री इंफ्रा फंड अवार्ड समारोह 2022” में टारगेट अचीवर्स की श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। पीएनबी ने एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के अंतर्गत समग्र प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार भी जीता।

Also Read....  ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम

यह पुरस्कार माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री नरेंद्र तोमर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री कैलाश चौधरी, राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, श्री अरुण शर्मा, महाप्रबंधक, पीएनबी व श्री कुलदीप सिंह राणा, उप महाप्रबंधक, पीएनबी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Also Read....  राज्य में प्रथमबार समाज के महत्वपूर्ण अंग दिव्यांगजनों के लिए ऋषिकेश में बन रहा आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल

आत्मानिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत एग्री इंफ्रा फंड एक समर्पित योजना है जो फसल कटाई के बाद के प्रबंधन के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि आस्तियों के निर्माण के लिए मध्यम अवधि की ऋण सुविधा प्रदान करती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत रु.10,131 करोड़ की ऋण स्वीकृति के साथ 13,700 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। इस अवसर पर, गणमान्य व्यक्तियों व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा बैंक को इसकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा सशक्त देश के निर्माण के लिए सतत परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया।

Also Read....  नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम सख्त; होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश

 

LEAVE A REPLY