प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार

435
Voice of Uttarakhand

रुड़की/देहरादून। प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड के मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजूल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपनी पत्नी के साथ घर पर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सुबह के समय उसको गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद मेडिकल कराया जा रहा है।इस मामले में अशोक वर्मा अभी भी फरार है। वहीं कई दिन से पुलिस को अशोक वर्मा के बेटे की लोकेशन मिल रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

दूसरी ओर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने बताया कि आरोपित भाजपा नेता की भी तलाश की जा रही है।बताते चलें कि पिछले माह प्रॉपर्टी डीलर इमरान कि भाजपा नेता के गेस्ट हाउस की छत से गिरकर मौत हो गई थी इसमें प्रॉपर्टी डीलर के स्वजन की ओर से भाजपा नेता और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ