नोएडा सुपरटेक का अवैध रूप से बने ट्विन टाॕवर पलक झपकते ही हुआ ध्वस्त

749
Voice of Uttarakhand

नोएडा –  यूपी के नोएडा शहर के सेक्टर 93A में बने सुपरटेक बिल्डर के अवैध रूप से बने ट्विन टावर या दो बड़ी बहुमंजिला इमारतों को 2.30 बजे कुछ ही सेकंड में पलक झपकते ही हजारों किलो विस्फोटक के जरिए धराशाई कर दिया गया |

दरअसल ये दो बड़ी बहुमंजिला इमारत बिल्डर की ओर से अवैध तरीके से पार्क के लिए आवंटित जमीन पर बनाई गई थी, इन इमारतों को बनाने में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया था, जिसमें बिल्डर और सरकारी प्राधिकरण की मिलीभगत सामने आई थी | इमारतों के आसपास के रिहायशी इलाकों को होने वाले खतरे को देखते हुए अदालत में इस निर्माण के खिलाफ याचिका दायर की गई और कई सालों की अदालती लड़ाई के बाद अंततः अदालत की ओर से इन दोनों बहुमंजिला इमारतों को गिराने के आदेश दिए | उसके बाद वैज्ञानिक तरीके से प्रशासन की ओर से इन दोनों इमारतों को रविवार दोपहर हजारों किलो विस्फोटक के जरिए गिराया गया, इस काम में विशेषज्ञ कंपनियों की मदद ली गई, |