आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, देहरादून के 7 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 (सत्र 1) में हासिल किए 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

873
Voice of Uttarakhand

देहरादून: परीक्षा तैयारी सेवाओं में अग्रणी देश के प्रमुख संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स 2025 (सत्र 1) में एक शानदार सफलता की घोषणा की है। देहरादून के 7 छात्रों ने परीक्षा के पहले सत्र में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इनमें प्रिंयश माहावर 99.90 पर्सेंटाइल, अकुल अग्रवाल 99.79 पर्सेंटाइल, मौलिक शाह 99.75 पर्सेंटाइल, शोभित बुटोला 99.62 पर्सेंटाइल, मयंक चौहान 99.40 पर्सेंटाइल, आदित्य व्यास 99.35 पर्सेंटाइल, आयुष अवस्थी 99.20 पर्सेंटाइल के साथ शामिल हैं।

यह परिणाम भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में छात्रों की कठिन मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज इन परिणामों की घोषणा की, जो इस वर्ष के दो निर्धारित जेईई सत्रों की शुरुआत का पहला एग्जाम रिजल्ट है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

छात्रों को उनकी इस सफलता के लिए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने बधाई दी। उन्होंने कहा, “जेईई मेन्स 2025 में हमारे छात्रों की शानदार सफलता पर हमें गर्व है। उनकी कठिन मेहनत और समर्पण के साथ-साथ आकाश की गुणवत्तापूर्ण कोचिंग ने इन बेहतरीन परिणामों को संभव बनाया है। हम आकाश में हमेशा ऐसे पाठ्यक्रमों पर जोर देते हैं जो छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करें। हम सभी सफल छात्रों को बधाई देते हैं और उनके भविष्य के अगले चरण के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हैं।”

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

जेईई (मेन) को दो सत्रों में आयोजित किया जाता है, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के कई मौके मिलते हैं। जेईई एडवांस्ड विशेष रूप से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश का द्वार है, जबकि जेईई मेन्स भारत के विभिन्न राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और अन्य केंद्रीय सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा के रूप में कार्य करता है। जेईई एडवांस्ड में भाग लेने के लिए जेईई मेन्स में उपस्थित होना आवश्यक है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड को मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग (जेईई) प्रवेश परीक्षाओं के अलावा, एनटीएसई और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को बेहतरीन परिणाम दिलाने के लिए जाना जाता है। संस्थान उच्च गुणवत्ता वाली परीक्षा तैयारी सेवाएँ प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो छात्रों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराती हैं और शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती हैं।