कोटक म्यूचुअल फंड ने एसआईपी, एसटीपी और एसडब्ल्यूपी के लिए स्मार्ट सुविधा की शुरुआत की

322
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखण्ड के सभी निवेशकों के लिए कोटक म्यूचुअल फंड ने एसआईपी, एसटीपी और एसडब्ल्यूपी के लिए अपनी स्मार्ट सुविधा के शुभारंभ की घोषणा की। यह सुविधा एसआईपी, एसटीपी और एसडब्ल्यूपी के पारंपरिक तरीके को एक कदम आगे ले जाती है, जिसमें निवेशकों की किस्त या निकासी बाजार के मूल्यांकन के आधार पर अलग-अलग होती है। यह नई सुविधा सभी असीमित अवधि वाली योजनाओं, इक्विटी इंडेक्स फंड्स और कोटक इक्विटी हाइब्रिड फंड के लिए उपलब्ध है।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

स्मार्ट एसआईपी को ‘स्मार्ट’ नाम दिया गया है जो बिल्कुल सही है, क्योंकि इसमें मूल्य-निर्धारण पर विचार किया जाता है और उसी के अनुरूप निवेश किया जाता है। इस नई सुविधा में निवेश या निकासी की रक़म इक्विटी के मूल्यांकन/यानी इसके सस्ता, सामान्य और महंगा होने पर आधारित है।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

इस अवसर पर नीलेश शाह, ग्रुप प्रेसिडेंट एवं एमडी, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी, ने कहा, “यह स्मार्ट सुविधा कोटक म्यूचुअल फंड की बिल्कुल नई पेशकश है, जो लंबे समय के अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए इक्विटी के मूल्यांकन पर आधारित साधनों की तलाश कर रहे सभी निवेशकों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। इक्विटी बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी। इस अस्थिरता का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना ही समझदारी है। यह व्यवस्थित निवेश के लिए बेहद सरल लेकिन काफी प्रभावशाली साधन है, जिसे आसानी से समझा जा सकता है तथा इसमें निवेश करना भी बेहद आसान है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में निवेशकों को इस पेशकश से काफी फायदा मिलेगा।”

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा