नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना  बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

440
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना  बंशीधर तिवारी ने गुरूवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से मिले इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाये।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री बंशीधर तिवारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक  आशिष त्रिपाठी, उप निदेशक  मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक  रवि बिजारनियां एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा