यूथ रॉक फाउंडेशन देहरादून ने अपने पहल  गतिविधि के अंतर्गत  युवाओं में कौशल विकास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया।

513
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  यूथ रॉक फाउंडेशन देहरादून ने  बुद्ध मंदिर में युवाओं में कौशल विकास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक ने वाईआरएफ के प्रोजेक्ट पहल के  अंतर्गत कौशल एवं व्यक्तित्व विकास अभियान की शुरुआत के लिए विभिन्न कॉलेजों को चिह्नित किया। इस अभियान में यूथ फाउंडेशन देहरादून की टीम उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों तक पहुँचेगी और छात्रों को अपना करियर बुद्धिमानी से चुनने में मदद करेगी और साक्षात्कार के लिए अच्छी तैयारी के बारे में उनका मार्गदर्शन करेगी।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प

यूथ रॉक फाउंडेशन के संस्थापक डॉ दिव्या नेगी घई  ने  कहां कि हमारे उत्तराखंड में  कौशल विकास और व्यक्तित्व विकास पर विश्वविद्यालयों में ज्यादा जोर नहीं दिया जाता है जिससे कि उत्तराखंड के युवा जब नौकरी पेशा में आते हैं तो उन्हें खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, हमारा लक्ष्य है कि हम अपने संस्था के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को खासकर युवाओं में कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए जागरूकता लाएं  जिससे उत्तराखंड के युवाओं को नौकरियों एवं अन्य व्यवसाय करने में कोई कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े !

Also Read....  ओलंपस हाई में ‘मंथन – युवा मनों से संवाद’ का आयोजन

इस बैठक में यूथ रॉक फाउंडेशन के सदस्य सुश्री कोमल बिष्ट, श्री ऋत्विक त्रिवेदी, श्री रोहन त्रिवेदी भी उपस्थित थे और उन्होंने अभियान की योजना बनाने में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए  वही सुश्री बबली, सुश्री आशी, श्री आशुतोष और श्री सूरज भी उपस्थित  रहे।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन