महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को दीपावली पर दिया बड़ा तोहफा

1480

देहरादून – दीपावली पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। जहाँ आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों)का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों लाभान्वित होंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से यह अपील भी की कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है तो वे सभी कार्यकर्तियां अपने मोबाइल नम्बर को अपने -अपने संबंधित बैंक एकाउंट से लिंक अवश्य करा लें जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सके।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जिला प्रशासन सख्त; जिले में अल्ट्रासाउंड व समस्त रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर संचालन के कडे मानक तय

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाये देते हुए कहा की प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाये. इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं हमारी आंगनबाड़ी बहने जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरते पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग की लगातार यह कोशिस रहती है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को समय पर मानदेय मिले जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और इसी कड़ी में हमने आज अक्टूबर माह के मानदेय का डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी बहनों के खातों में यह राशि भेजने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि विभाग और उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं।

Also Read....  केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी, परियोजना की अनुमानित लागत 14,105.83 करोड़ रुपये है

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री हरी चंद सेमवाल जी,निदेशक एसके सिंह जी,डीपीओ श्री विक्रम सिंह जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY