Big News राज्य में 22 स्थानों को शहर के रूप में विकसित करने को चिन्हित किया गया – प्रेमचंद अग्रवाल

335
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के #आवास विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 16वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गई। मंत्री ने #नये शहरों की स्थापना के संदर्भ में कहा कि सरकार जिलों तथा प्राधिकरण से सामंजस्य स्थापित करते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप में #22 नये स्थानों को शहर के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है जिनमें #12 गढ़वाल मंडल तथा #10 कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित हैं।
मंत्री ने कहा कि नये टाउनशिप के निर्माण से शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या दबाव, यातायात आदि की समस्याओं के निराकरण में सहायता मिल सकेगी इसके लिए देहरादून में भी 04 टाउनशिप का निर्माण प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के वार्षिक बजट का भी अनुमोदन किया गया है। मंत्री ने प्राधिकरणों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी नियमावली और व्यक्तिक सहायक संवर्गीय कर्मचारी नियमावली को अंगीकृत करते हुए तद्नुसार रिक्त पदों पर भर्ती हेतु कार्यवाही करने के लिए अधियाचन भेजने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक में सचिव आवास विकास आनन्द वर्द्धन, आयुक्त उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ