अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कौथिग में संम्मलित हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

326

*संस्कृति और भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए जरुरी है ऐसे कार्यकर्मो का आयोजन-रेखा आर्या*

*युवा पीढ़ी को जोड़ने का किया जा रहा काम -रेखा आर्या*

देहरादून – :कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कौथिग-2022 में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई।कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान कहा कि गढ़वाल सभा द्वारा अपनी संस्कृति के संवर्धन के लिए जिस प्रकार से कार्य किया जा रहा है यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्मो से निश्चित ही हमारी पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलता है और ऐसे कार्यकर्मो का आयोजन होते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में लोगों को पहाडों के लोक गीत, लोक नृत्य और संस्कृति के विविध रूप दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं। इससे हमारी संस्कृति के साथ पारम्परिक परिधानों व उत्पादों को पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब हमारी युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को पहचानेगी तभी इससे उनका जुड़ाव भी होगा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई।

Also Read....  कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता

बताते चले कि दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव-कौथिग का आयोजन देहरादून में रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है।

Also Read....  फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री

इस अवसर पर देहरादून मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी,अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना जी,उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट जी,महासचिव श्री गजेन्द्र भण्डारी जी,संगठन सचिव डा० श्री सूर्यप्रकाश जी,पं श्री उदय शंकर भट्ट जी,श्री अजय जोशी जी,महिला कल्याण सचिव श्रीमती संगीता ढोडियाल जी,विधि सचिव श्री अब्बल सिंह नेगी जी सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

LEAVE A REPLY