एमजी हेक्टर की नयी एसयूवी ने जीता लोगों का दिल

855

देहरादून। एमजी हेक्टर देहरादून के महोबेवाला चौक, सहारनपुर रोड में स्थित शोरूम परएमजी हेक्टर ‘द नेक्स्ट जनरेशन मॉडल’ को लॉच किया गया। आकर्षक नई तकनीक, नए फीचर्स और ड्राइविंग में सुविधाजनक होने के साथ एमजी हेक्टर ‘द नेक्स्ट जनरेशन मॉडल में एडीएएस लेवल-2 टेक्नोलॉजी के साथ मिल रहे अनके शानदार फीचर्स देखकर ग्राहक रोमांचित हो गये।

Also Read....  पारदर्शी और तेज़ होगी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए सरकार का बड़ा सुधार कदम

देहरादून के एमजी के महोबेवाला चौक स्थित शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी। वजह आज शोरूम पर एमजी हेक्टर ‘द नेक्स्ट जनरेशन मॉडल’ की लॉचिंग था। सीटिंग ऑप्शनस, शानदार इंटीरियर्स और काफी स्पेस होने के साथ देखने में आकर्षक नेक्स्ट-जेनरेशन हेक्टर में दिये गये सेफ्टी फीचर्स लोगों को बेहद पसंद आये। 5, 6 और 7-सीटर कॉन्फीगरेशन में आयी नयी एसयूीवी ऑल-न्यू आकर्षक बोल्ड एक्सटीरियर और नए इंटीरियर्स, बेहतर सेफ्टी फीचर्स, खूबसूरत डिजाइन एलमेंट्स के साथ गाड़ी चलाने का शानदार अनुभव देगी।

Also Read....  देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी

शोरूम के जनरल मैनेजर ललित पांडेय ने बताया की ‘द नेक्स्ट जनरेशन मॉडल’ में एमजी हेक्टर के फर्स्ट लुक में बदलाव लाते हुए बड़ी क्रोम ग्रील के साथ स्लीक एलईडी डीआरएल दी गयी है जो इसके बोल्ड लुक को और प्रभावशाली बनाती है। लॉंचिंग के पहले दिन ग्राहकों का उत्साह बता रहा है की एमजी हेक्टर ‘द नेक्स्ट जनरेशन मॉडल’ लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है।

Also Read....  प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY