राजीव विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीबीआईपी अवार्ड 2022 से सम्मानित

443

Rishikesh-  राजीव विश्नोई, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को 03 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में ‘जल, बिजली और रेन्यूऐबल एनर्जी क्षेत्र के विकास के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए सीबीआईपी इन्डविजूअल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया | यह पुरस्कार श्री विश्नोई को माननीय कैबिनेट मंत्री, विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिया गया |

Also Read....  व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति की दिशा में आईआईटी रुड़की की ऐतिहासिक पहल

उल्लेखनीय है कि सीबीआईपी ने 03 मार्च 2023 को नई दिल्ली में सीबीआईपी दिवस मनाया। इस अवसर पर जल, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थानों/व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Also Read....  देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

श्री राजीव विश्नोई वर्तमान में NHPC और NEEPCO के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। वह INCOLD के अध्यक्ष हैं और भूकंपीय तकनीकी समिति के लिए INCOLD में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे वर्ल्ड बैंक एक्सपर्ट ग्रुप के सदस्य भी रहे हैं।
xxxxx

Also Read....  विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न

 

LEAVE A REPLY