ट्रूकॉलर ने लॉन्च किया एआई-पावर्ड ‘फ्रॉड प्रोटेक्शन’; यूज़र्स को स्कैमर्स से करेगा सुरक्षित

391
Voice of Uttarakhand

देहरादून। ट्रूकॉलर पिछले एक दशक से धोखाधड़ी वाले फोन कॉल्स के बारे में यूज़र्स को सतर्क करता रहा है। हम स्पैम एसएमएस पर लगाम लगाने के लिए कम्युनिटी से मिले फीडबैक का उपयोग करते हैं। दूनवासियों के लिए अब एसएमएस के ज़रिए धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए हम एआई-पावर्ड ‘फ्रॉड प्रोटेक्शन’ लेकर आए हैं। जिसमें यूज़र्स को धोखाधड़ी वाले मैसेज़ से सुरक्षित रखने के लिए यूज़र्स से मिले फीडबैक और हमारी प्रॉपराइटरी मशीन लर्निंग इंटेलीजेन्स का उपयोग किया गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

यह खासतौर पर दूनवासियों के उन लोगों के लिए उपयोगी है जो धोखाधड़ी को समझ नहीं पाते और यह मान बैठते हैं कि उन्हें मिलने वाले मैसेज प्रमाणित बिज़नेस द्वारा भेजे गए हैं। वर्तमान में हमारा फ्रॉड प्रोटेक्शन सभी एंड्रोइड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जो इंटेलीजेन्ट तरीके से धोखाधड़ी वाले मैसेजेज़ को पहचान लेता है। हमारा सिस्टम यूज़र की रिपोर्ट के बिना धोखाधड़ी के नए तरीकों को भी स्वतः ही समझ जाता है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

नियमित स्पैम के विपरीत, फ्रॉड और स्कैम अक्सर दुर्भावनापूर्ण होते हैं। हमारे आस-पास हमेशा नए तरीके के फ्रॉड पाए जाते हैं, जिन्हें खासतौर पर किसी वैद्य या प्रमाणित बिज़नेस के नाम पर भेजा जाता है। इससे आम लोग आसानी से इन्हें सच मान लेते हैं और एक सैकण्ड के भीतर अपनी मेहनत से कमाए पैसों से हाथ धो बैठते हैं।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री