मुख्यमंत्री ने हिमालयन अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

261
Voice of Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने  ध्यानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना,  राकेश ध्यानी,  मिथिलेश ध्यानी भी मौजूद थे।

Also Read....  धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार