शॉपर्स स्टॉप ने देहरादून में अपने पहले प्रीमियम होम स्टॉप स्टोर का शुभारंभ किया

281
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  भारत में फैशन एवं ब्यूटी के सबसे बड़े ओम्नीचैनल डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने देहरादून में अपने पहले प्रीमियम होमस्टॉप फॉर्मैट स्टोर का शुभारंभ किया है। सेंट्रियो मॉल में स्थित यह नया स्टोर, घर की सजावट से जुड़े सभी समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा।

होमस्टॉप कंपनी के विकास का एक अहम हिस्सा है, और जिन क्षेत्रों में कंपनी अपने कारोबार का संचालन करती है वहाँ यह रणनीति काफी सफल रही है। जो लोग अपने घरों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले और प्रीमियम सजावटी सामानों तथा फर्निशिंग उत्पादों से सजाना चाहते हैं, उन्हें यह नया होमस्टॉप स्टोर खरीदारी का बेमिसाल अनुभव प्रदान करेगा। इस स्टोर में फर्नीचर, बेडिंग, बाथ एवं किचन एक्सेसरीज, घर की सजावट के सामान और उपकरणों के कलेक्शन को बड़ी सावधानी से पेश किया गया है, जो खूबसूरती और नयेपन के साथ आपके घर को बेहद शानदार बना देंगे।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

देहरादून के इस नए होमस्टॉप स्टोर में होम डेकोर और फर्निशिंग इंडस्ट्री के ऐसे ब्रांड्स का बेहतरीन कलेक्शन भी उपलब्ध होगा, जिनकी मांग काफी अधिक है। इस स्टोर में नोरिटेक, एलीमेंट्री, मेयर, स्पेस, स्प्रेड, डेकोर, मास्पर, ऑब्सेशन्स, कोरल, वंडरशेफ, एफ.एन.एस., और वेबर से लेकर टाइगर और रोजमूर जैसे बहुत से प्रीमियम ब्रांडों के ढेर सारे प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे, और इसी वजह से यह ग्राहकों के लिए अपने घर की सजावट से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

इस मौके पर श्री वेणु नायर, कस्टमर केयर एसोसिएट, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, शॉपर्स स्टॉप, ने कहा, “हमें देहरादून में अपने प्रीमियम होमस्टॉप फॉर्मेट स्टोर का शुभारंभ करते हुए बेहद खुशी हो रही है, और इसके जरिए हम इस शहर और आसपास के इलाकों के ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमने अपने स्टोर के लिए उत्पादों का चयन बड़ी सावधानी से किया है, ताकि हम बेहद किफायती मूल्य पर अपने ग्राहकों की पसंद और प्राथमिकताओं के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध करा सकें। हम मानते हैं कि, स्टोर के शुभारंभ से शहर के रिटेल कारोबार का सकारात्मक विकास होगा।”

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

शॉपर्स स्टॉप का देहरादून में होमस्टॉप फॉर्मेट स्टोर आपके घर की सजावट और फर्निशिंग की सभी जरूरतों पूरा करता है और इससे जुड़े सभी समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इस स्टोर का शुभारंभ, सही मायने में स्थानीय निवासियों के लिए आराम और स्टाइल का अनुभव पाने का एक शानदार मौका है। यह स्टोर यहां के निवासियों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा और शहर की अर्थव्यवस्था में योगदान देगा।