ट्रेन हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुःख, स्‍थगित किए कार्यक्रम

287
Voice of Uttarakhand

देहरादून। ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को लेकर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुःख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा है कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार