एसीएस राधा रतूड़ी से उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात की

397
Voice of Uttarakhand

-अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी से सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात की।

देहरादून –  उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने एसीएस  राधा रतूड़ी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संघ से जुड़े सभी युवाओं को आश्वासन दिया किया कि राज्य सरकार एवं प्रशासन उनकी सभी समस्याओं के समाधान के हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा युवाओं पर चल रहे मुकद्मों को वापस लेने के निर्देश दिए गए है, जिस पर जल्द ही विधिवत् कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आख्या हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर अपर सचिव कार्मिक  अतर सिंह, उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष  बॉबी पंवार,  राम कंडवाल,  सुरेश सिंह जी तथा  नितिन दत्त उपस्थित थे।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन