सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने सीएम धामी से की भेंट

390
Voice of Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी  तेजस तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा हल्द्वानी निवासी  तेजस तिवारी को सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी