प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की बातचीत, धराली आपदा पर ली जानकारी

98

देहरादून –  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

Also Read....  बड़ी खबर कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

Also Read....  ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

प्रधानमंत्री  मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY