आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) लैंसडाउन द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

2

देहरादून |  सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन (उत्तराखंड), द्वारा ज़ोनल भर्ती कार्यालय, लखनऊ के निर्देशन में अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2027 हेतु अग्निवीरों की भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया गढ़वाली क्षेत्र के जिलों—हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग के स्थायी निवासि (डोमिसाइल) उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।

Also Read....  सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की संभावित तिथियां 01 जून से 15 जून 2026 के मध्य निर्धारित की गई हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऑनलाइन पंजीकरण एवं भर्ती संबंधी विस्तृत अधिसूचना के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com पर उपलब्ध है।

पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी *हेल्पलाइन नंबर 7456874057* पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, लैंसडाउन से संपर्क कर सकते हैं।

Also Read....  रोड़ कटिंग शर्तों मानकों के उल्लंघन पर विधिक एक्शन तय; प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

 

 

 

LEAVE A REPLY