महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया

93
Voice of Uttarakhand

देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया। श्री महाराज ने राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल से पिथौरागढ़ आकर आदि कैलाश और ऊं पर्वत के दर्शन करने और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उन्हें चारधाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री