कोविड-19 राज्य मे आज 249 नये मामले इतने लोगों की हुई मौत

2065
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  उत्तराखंड राज्य में आज 249
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 92842 हो गया है जबकि आज 6 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज 439 लोग विभिन्न अस्पतालों से अपना इलाज करा कर घर पहुंचे हैं उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज तक 3309 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं
जनपदों में यदि नजर डाली जाए तो आज भी सबसे अधिक 90 मरीज देहरादून जनपद में पाए गए हैं जबकि अल्मोड़ा में 13 बागेश्वर में 2 चमोली में 7 हरिद्वार में 28 चंपावत में 2 नैनीताल में 53 पौड़ी गढ़वाल में 15 पिथौरागढ़ में 13 रुद्रप्रयाग में 2 उधमसिंह नगर में 19 उत्तरकाशी में 5 संक्रमित मरीजों के साथ राज्य में आज 249लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर 92842 हो गया है

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत