प्रदेश में वैक्सीनैशन के पहले चरण की तैयारियां पूरी- सीएम त्रिवेंद्र रावत

390
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि 16 जनवरी को प्रदेश में वैक्सीनैशन के पहले चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  कोविड-19 के चरणबद्ध टीकाकरण अभियान के लिये राज्य में वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी चरणबद्ध टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी पर विजय प्राप्ति की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केंद्र की ओर से प्रदेश को पहली खेप के रूप में 01 लाख 13 हजार वैक्सीन दी गई हैं। प्रथम चरण में 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 की यह वैक्सीन लगाई जानी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसपर कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत