भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे- सीएम त्रिवेंद्र रावत

464
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत, आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के नारों ’दिल्ली चलो’ और ’तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ से युवा वर्ग में एक नये उत्साह का प्रवाह हुआ था। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।

Also Read....  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती