बड़ी खबर 31 जनवरी तक लाल तप्पड़ फ्लाई ओवर का काम हो जाएगा पूरा, सीएम त्रिवेंद्र ने किया निरीक्षण

366
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लाल तप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली कि कब तक फ्लाई ओवर का काम पूरा हो जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस साल 31 जनवरी तक फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दरअसल लाल तप्पड़ फ्लाईओवर देहरादून हरिद्वार के हाईवे पर स्थित है और इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून हरिद्वार की दूरी और कम हो जाएगी। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात लाल तप्पड़ इलाका एक तरह का एलीफेंट कॉरिडोर भी है क्योंकि अक्सर जब फ्लाईओवर नहीं था तो इस रास्ते सुबह और शाम एलीफेंट का मूवमेंट रहा करता है जिससे न सिर्फ वन्यजीवों बल्कि इंसानों की भी जान को खतरा रहा करता था। अब ऐसे में लाल तप्पङ फ्लाईओवर बनने से वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा और आने जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू