सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रातः चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

400
Voice of Uttarakhand

अल्मोड़ा/देहरादून-   दो दिवसीय जनपद के भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रातः चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे अल्मोड़ा प्रवास पर आते है तो चितई मन्दिर में गोलू देवता के दर्शन जरूर करते है। मन्दिर पहुॅचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की व मन्दिर परिसर का भ्रमण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष मा0 रघुनाथ सिंह चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री ललित लटवाल आदि उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ