बड़ी खबर जंगल में लगी आग पर फायर स्टेशन रुड़की की टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

454
Voice of Uttarakhand
भगवानपुर रुड़की-   दादूवास मानूबास भगवानपुर क्षेत्र के जंगल में आग लगे होने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रुड़की की टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ था।
               घटनास्थल पर जाने के लिए रास्ता संकरा एवं दलदली होने के कारण मोटर फायर इंजन को थोड़ी दूर पर ही रोका दिया गया एवं पैदल ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई, टहनियां तोड़कर ग्रामीणों व वन विभाग के सहयोग से उक्त आग को कड़ी मेहनत व लगन से आग की लपटों से खेल कर एक बहुत बड़ी वन संपदा को नुकसान होने से बचाया
                फायर कर्मियों द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से किये गए कार्यो की ग्रामीणों एवं वन विभाग द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
टीम फायर स्टेशन रुड़की जनपद हरिद्वार
1 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
2 चालक विपिन सिंह तोमर
3 चालक राकेश गौड़
3 फायरमैन देवेंद्र सिंह भंडारी
Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ