इस समय की बड़ी खबर पी.एम.जी.एस.वाई की सड़क मुआवजे की शिकायत पर सीएम त्रिवेंद्र ने दिये जाँच के आदेश।

405
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री सड़क योजना में ग्राम सभा इंडर, पट्टी जुवा, जिला टिहरी गढवाल में कटान में आये खेतों के मुआवजे को पांच परिवारों के बजाय सारा मुआवजा एक परिवार को देने से सम्बन्धित प्रकरण पर श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती जमोन्नि देवी एवं श्री जय सिंह आदि के द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी टिहरी को इस प्रकरण की जांच कर अविलम्ब आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ