सीएम ने मंत्री समूह/राज्य स्तरीय समिति की स्वीकृति दी

689
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कृषि एवं अन्य रेखीय विभागों यथाः उद्यान, भेषज, रेशम, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों के नाबार्ड के साथ निरन्तर अनुश्रवण, उक्त विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियानव्यन तथा नवाचार के लिए मंत्री समूह/राज्य स्तरीय समिति की स्वीकृति दी है। उक्त मंत्री समूह/राज्य स्तरीय समिति में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री अध्यक्ष होंगे।  सहकारिता मंत्री, पशुपालन मंत्री, उक्त समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, मुख्य महाप्रबन्धक नाबार्ड, विभागाध्यक्ष (समस्त रेखीय विभाग) सदस्य होंगे। समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त सदस्य सचिव होंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ