17 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

1229
Voice of Uttarakhand

देहरादून-उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के कपाट इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए 17 मई को प्रात: पांच बजे खोले जाएंगे।

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर विधि विधान से रूद्रप्रयाग के उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया।

Also Read....  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

उन्होंने बताया कि बाबा केदार की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ से 14 मई को रवाना होगी। केदारनाथ मंदिर के कपाट पिछले साल 16 नवंबर को बंद हुए थे।

इससे पहले, बसंत पंचमी को एक अन्य धाम बदरीनाथ के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया था। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद कर दिए गए थे।

Also Read....  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक

चौदह मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

गढवाल हिमालय के चार धामों के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सर्दियों में भीषण ठंड और बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण हर साल अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल—मई में खुलते हैं।

Also Read....  डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

वर्ष के करीब छह माह चलने वाली इस यात्रा के दौरान देश—विदेश से लाखों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और चारधाम यात्रा को उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ माना जाता है।