फ़ोर्टिस का एक वर्ष के लिए बढ़ा अनुबंध, कैबिनेट मंत्री जोशी ने की सीएम तीरथ सिंह रावत से वार्ता

435
Voice of Uttarakhand

देहरादून-फोर्टिस हेल्थकेयर द्वारा हार्ट केयर यूनिट का संचालन बंद किए जाने की जानकारी प्राप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जन स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित करने वाली इस गंभीर समस्या के समाधान को गंभीरता से लेते हुए फोर्टिस हेल्थ केयर यूनिट के अनुबंध को एक वर्ष के लिए बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की उच्च प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाएँ हैं।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प