हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सीएम तीरथ रावत ने

584
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी अपने नैतिक मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर हमेशा अडिग रहे।  उन्हें अपनी संस्कृति, बोली और भाषा से बेहद प्यार और लगाव था। वह सच्चे राजनेता, समाजसेवी और पहाड़ के हितों के लिए सोचने वाले व्यक्ति थे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ