Pride Of Doon इनीशिएटिव का शुभारंभ-कुंवर ब्रहम सिंह राजपूत

772
Voice of Uttarakhand
मसूरी-  मसूरी स्थित होटल लक्ष्मी पैलेस  मसूरी में आज प्राइड ऑफ दून इनिशिएटिव का जो P O D events की एक महत्वकांक्षी योजना है । इसके अच्छा संबंध में जानकारी देने के लिए एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए P O D events
के  डायरेक्टर कुंवर ब्रहम सिंह राजपूत ने  बताया की कंपनी देहरादून के लगभग 50 बेरोजगार युवकों को इवेंट से संबंधित स्टार्टअप प्रारंभ करने में आर्थिक  और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी और देहरादून के ऐसे युवकों को सहायता प्रदान कर उन्हें  प्राइड ऑफ दून  तक पहुंचाने में हर संभव मदद करेगी ।
कुंवर ब्रह्म सिंह राजपूत ने जानकारी दी की उत्तराखंड दिवस पर मालदेवता के एक ग्रामीण युवक को आर्थिक सहायता पहुंचा कर इस मुहिम का प्रारंभ पूर्व में ही हो गया है और अब इसको और आगे बढ़ाया जाएगा ।
देहरादून, से मोनिका भारद्वाज की रिपोर्ट ।
Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ