आम लोगों की व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिये सीएम तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर योजना की गयी लागू

335

देहरादून-आम लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर ‘एक बार समाधान योजना, 2021’ लागू की गई है। इस बारे में शासन से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने आम जन की सहूलियत के लिए भवन उपविधि का सरलीकरण भी जल्द ही करने के निर्देश दिये हैं।

Also Read....  दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

पूर्व में एक बार समाधान योजना के क्रियान्वयन में उत्पन्न व्यवहारिक कठिनाईयों का निराकरण करने के लिए और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह ‘एक बार समाधान योजना, 2021’ लागू की गई है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आम जन को लाभ पहुंचाने के लिये कार्य कर रही है। जन केंद्रीत योजनाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम मे ‘एक बार समाधान योजना लागू की गई है।

Also Read....  प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि ‘एक बार समाधान योजना’ से आम लोगों को बङी राहत मिलेगी और उनकी व्यावहारिक दिक्कतें दूर होंगी। इससे पर्यटन आदि क्षेत्रों में लोगों की आजीविका में भी फायदा होगा।

Also Read....  ब्रेकिंग जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अजांम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड में हुआ ढेर

एक बार समाधान योजना में एकल आवासीय एवं व्यवसायिक भवन, आवासीय/व्यावसायिक भू-उपयोग में व्यवसायिक दुकान/ कार्यालय, आवासीय क्षेत्रों में नर्सिंग होम/क्लीनिक/ओ०पी०डी० / पैथोलॉजी लैब / डाइग्नोस्टिक सेंटर/चाईल्ड केयर/नर्सरी स्कूल /क्रेच एवं प्ले ग्रुप स्कूल आदि के संबंध में किये गये अनियमित निर्माण कार्य को शमनीय किया जाना प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY