बड़ी खबर नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपनी निजी रिवॉल्वर से चलाई गोली, निलंबित

458
Voice of Uttarakhand

पिथौरागढ़-   होली के बीच सहयोगियों से हुए विवाद के बाद नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने अपनी निजी रिवॉल्वर से हवा में गोली दाग दी। फायरिंग से होली खेल रहे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। साथियों ने किसी तरह उसके हाथों से रिवाल्वर छीनी। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को थाने में पुलिसकर्मी होली के जश्न में डूबे थे। इसी बीच एक पुलिसकर्मी हेमंत मनराल का सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। साथियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत किया और फिर से होली का दौर शुरू हुआ, लेकिन इसी बीच हेमंत नशे में धुत होकर वापस लौटा और उसने भीड़ में जाकर अपनी निजी रिवॉल्वर से गोली दाग दी।
गनीमत रही कि किसी अन्य पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। किसी तरह पुलिस जवानों ने उससे रिवॉल्वर छीनी और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ पिथौरागढ़ आरएस रौतेला झूलाघाट पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी ने नशे में घटना को अंजाम दिया है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि आरोपी सिपाही नैनीताल जिले के कोटाबाग का रहने वाला है। झूलाघाट में थाने के नजदीक मुख्य बाजार में होल्यार होली के रंग में डूबे थे। इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़े। गोली से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि पुलिसकर्मी ने जिस हथियार से फायरिंग की वह उसकी निजी लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। कहा, इस घटना के बाद उसका लाइसेंस निरस्त होगा। जल्द ही लाइसेंस निरस्तीकर

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय