सीएम तीरथ सिंह रावत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के स्वस्थ शरीर और सुखद जीवन की कामना की

585
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के स्वस्थ शरीर और सुखद जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें फिटनेस पर ध्यान देने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिये प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त भी किया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम हेतु सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का फोकस है। सुदूर गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है, इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ