पुलिस कप्तान ने किया कोरोना कर्फ्यू का औचक निरीक्षण

529
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   जिले के ऋषिकेश,, गढ़ी कैंट और क्लेमनटाउन के नगर निगम इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। यह कर्फ्यू तीन मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस कप्तान योगेंद्र सिंह रावत और एसपी सरिता डोभाल ने कर्फ्यू शुरू होने के बाद क्षेत्र का निरीक्षण किया। सभी को कोरोना कर्फ्यू के दौरान जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।  एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने जनपद के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड कर्फ्यू के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना कर्फ्यू का पालन करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस कर्मियों ने देहरादून के नगर निगम क्षेत्र देहरादून, ऋषिकेश, कैंट क्षेत्र, गढ़ी और क्लेमनटाउन में पुलिस ने शाम सात बजे के बाद जगह-जगह बैरियर स्थापित कर आने-जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की. नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई भी की। कर्फ्यू के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसएसपी और एसपी सिटी ने रात में नगर क्षेत्र में दिलाराम चैक, घंटाघर, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, बल्लूपुर और अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान चेकिंग ड्यूटी पर नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना कर्फ्यू के दौरान जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वाले 60 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ