बड़ी खबर जंगल गई किशोरी को जबरन कार में बिठाकर किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

883
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश-   मुनीकीरेती थाना क्षेत्र में बकरियों को लेकर जंगल गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामना आया है। पुलिस ने मामले को लेकर मिली तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपितों को मंडी हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, शिवपुरी क्षेत्र निवासी एक युवक ने मुनीकीरेती थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी भांजी उनके साथ रहती है। शनिवार को वो जंगल में बकरियों को लेकर गई हुई थी। इस दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने किशोरी को जबरन कार में बिठा दिया। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दोनों उसे कुछ आगे ले जाकर छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चैकी प्रभारी शिवपुरी उप निरीक्षक नीरज रावत और महिला उपनिरीक्षक हिमानी पंवार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित नवीन गुसाई निवासी श्रीनगर और हंसराज निवासी मंडी हिमाचल को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Also Read....  रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक