प्रदेश में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें 14 से 18 मई तक प्रातः 7 बजे से सुबह 10 बजे तक खुली रहेंगी,

324

देहरादून-   उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें 14 मई से 18 मई तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें के बंद रहने से गरीब परिवारों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव को सस्ते गल्ले की दुकानों के खुलने के दिन बढाने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार अब कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें 14 मई से 18 मई तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी।

Also Read....  जमीन कब्जे के जंगलराज पर जिला प्रशासन का न्याय का प्रहार; टिहरी बांध परियोजना अन्तर्गत विस्थापित परिवार को आवासीय भूख्ंाड पर दिलाया कब्जा

LEAVE A REPLY