सीएम तीरथ की छवि को धूमिल करने का किया जा रहा प्रयास, उनके बयान को एडिट कर गलत तरीके से किया गया प्रचारित,

361
Voice of Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गोपेश्वर दौरे के दौरान उनके द्वारा दिए गए एक बयान के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इस वीडियो को संपादित कर मुख्यमंत्री जी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

इस वीडियो में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कह रहे हैं कि ‘वैक्सीन हम बड़ी तेजी से लगा रहे हैं, 18 से 45 वर्ष आयु के नौजवानों को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है, (फिर अपनी बात सुधार कर कहते हैं कि) वैक्सीन लगना शुरू हो गया है’।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

वीडियो में उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं तभी कोरोना को हराया जा सकता है। दुर्भावना पूर्ण तरीक़े से इस वीडियो का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है आगे का वो हिस्सा काट दिया, जिसमें मुख्यमंत्री अपनी बात संभालते हुए साफ शब्दों में ‘वैक्सीन’ कह रहे हैं।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक