Big News शत्रुघन सिंह बने सीएम तीरथ के मुख्य सलाहकार

381

देहरादून-   शत्रुघन सिंह बने सीएम तीरथ के मुख्य सलाहकार
देहरादून। शत्रुघ्न सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में शामिल हो गये हैं। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शत्रुघ्न सिंह को 1 साल के लिए मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके आदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी कर दिए हैं। शत्रुघ्न सिंह साल 2015 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Also Read....  कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए आज 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी


दिलचस्प बात ये है कि मंगलवार को ही शत्रुघ्न सिंह ने सूचना आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था। कार्यकाल के पांच साल पूरे होने में करीब छह महीने शेष रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया था। बता दें कि दो दिन पहले ही सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात की थी। तभी से चर्चाओं का बाजार गर्म था।

Also Read....  उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न

LEAVE A REPLY