Big Breaking चकराता क्षेत्र में बादल फटा, तीन लापता होने की सूचना

436
Voice of Uttarakhand

देहरादून /विकासनगर –   चकराता में बिजनाड खड्ड के पास बादल फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि  बादल फटने के बाद तीन लोग लापता हैं। विकासनगर इलाके में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। गुरूवार सुबह चकराता में बिजनाड खड्ड के पास बादल फट गया। बादल फटने से दो गौशाला ढह गई है। 3 लोग लापता बताए जा रहे है।  गौशाला में बंधी गाय, बकरी के भी दबने की सूचना मिल रही है। फसलों और कृषि भूमि को भी नुकसान हुआ है। बादल फटने की सूचना पर स्थानीय गांव के आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया